जयराम सरकार अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार:कौल सिंह

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा, जयराम सरकार अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार साबित हुईं है। जल शक्ति विभाग में करोड़ों का घोटाला हो रहा है। कांग्रेस पार्टी चार्जशीट बनाकर भाजपा सरकार के घोटालों को उजागर करेगी और सत्ता में आने पर उसमें जाँच और कारवाई करेगी। पुलिस, JOA आईटी सहित तमाम भर्तियां संदेह के घेरे में हैं मुख्यमंत्री किसको बचाने के लिए इनकी सीबीआई जांच नहीं करा रहें हैं। यह आरोप शिमला में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर ने पत्रकार वार्ता के दौरान लगाएं।

कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अधिकारियों पर पकड़ कमज़ोर है। पहली बार किसी सरकार में 7 बार मुख्य सचिव को बदला गया है।बागवानों की समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर नहीं हैं। महंगाई आसमान छू रहीं हैं सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है। मुख्यमंत्री सिराज विधान सभा क्षेत्र में और महेंद्र सिंह धर्मपुर में ही विकास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भले ही 100 बार सरकार रिपीट करने के दावे कर लें लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ही बनने जा रही है। पंजाब दस्तक के लिए सुरेंद्र राणा की रिपोर्ट

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *