पंजाब के सीएम मान का केबिनेट में बड़ा फैसला किया यह ट्वीट

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कैबिनेट मीटिंग के दौरान एक बड़े फैसले को मंजूरी दी है। इस फैसले के दौरान पिछली सरकारों द्वारा की गई पंजाब के खजाने की लूट संबंधी गहनता से जांच की जाएगी।

सी.एम. मान ने टवीट करते हुए कहा है कि पिछली सरकारों के दौरान पंजाब के खजाने की जो दुरुपयोग हुआ है और पंजाब कैसे कर्जे के नीचे दबा है, इस बारे पूरे लेखे-जोखे पर श्वेत पत्र लाया जाएगा, जिसे विधानसभा में पेश किया जाएगा। सी.एम. मान ने कहा कि पंजाबियों के एक-एक पैसे का हिसाब लिया जाएगा।

सी.एम. मान ने पंजाब की खराब हालत के लिए पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी वजह से आज पंजाब की इतनी बुरी हालत हो गई है, जिसे कभी देश में सबसे बेहतरीन राज्य माना जाता था। उन्होंने बताया कि पंजाब का विकास करना है। मान ने दावा किया कि पंजाब को दोबारा देश का नंबर वन राज्य बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *