Friday, May 10, 2024
Homeकांगड़ापूर्व CM शांता कुमार बोले: केजरीवाल के भ्रष्टाचार के आरोप देख अन्ना...

पूर्व CM शांता कुमार बोले: केजरीवाल के भ्रष्टाचार के आरोप देख अन्ना भी बहा रहे आंसू; PM मोदी से किया ये आग्रह

कांगड़ा: पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि अन्ना हजारे के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के विरुद्ध बहुत बड़े आंदोलन से अरविंद केजरीवाल राजनीति में आए थे। भ्रष्टाचार विरोधी उस आंदोलन से निकले केजरीवाल अपने कई साथी मंत्रियों के साथ भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हैं। यह देख अन्ना हजारे भी आंसू बहा रहे हैं। कहा कि देश का दुर्भाग्य है कि 75 साल के बाद भी भारत का लोकतंत्र कालेधन से शुरू होता है। हर पार्टी कालेधन से चुनाव लड़ती है और जीतने के बाद विधायक और सांसद चुनाव आयोग के सामने अपने खर्च का हिसाब देते हुए झूठ बोलते हैं। जो लोकतंत्र कालेधन और झूठ से शुरू होता है वह सफेद कैसे हो सकता है।

हर साल कोई न कोई चुनाव होने के कारण करीब 15 लाख करोड़ रुपये खर्च होते हैं। सब चुनाव एक बार ही करा लिए जाएं तो एक अनुमान के अनुसार केवल पांच लाख करोड़ रुपये खर्च होंगे। सरकार चुनाव खर्च के लिए एक विशेष टैक्स लगाए। एक सख्त कानून बनाया जाए। इसके अनुसार उस धन से अधिक खर्च करना अपराध माना जाए जिसके लिए सख्त सजा का प्रावधान किया जाए। उन्होंने कहा कि नरेंद मोदी इतिहास के सारे रिकॉर्ड तोड़कर तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने आग्रह किया है कि देश के लोकतंत्र को इस कालेधन और झूठ से मोदी बचाएं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

106690
Views Today : 211
Total views : 407541

ब्रेकिंग न्यूज़