Thursday, May 9, 2024
Homeखेल-कूदफखर जमान ने की छक्कों की बारिश, शाहिद अफरीदी की बराबरी की;...

फखर जमान ने की छक्कों की बारिश, शाहिद अफरीदी की बराबरी की; इमरान नजीर का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

विश्व कप के 35वें मुकाबले में पाकिस्तान ने डकवर्थ लुईस नियम के सहारे न्यूजीलैंड को 21 रन से हरा दिया। बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार (चार नवंबर) को न्यूजीलैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 401 रन बनाए। बारिश के कारण पाकिस्तान की पारी 41 ओवर की हो गई और नया लक्ष्य 342 रन का मिला। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 25.3 ओवर में एक विकेट खोकर 200 रन बनाए। यहां फिर बारिश आई और खेल आगे नहीं हो सका।

फखर जमान 81 गेंद पर 126 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने आठ चौके और 11 छक्के लगाए। फखर का स्ट्राइक रेट 155.56 का रहा। बाबर आजम ने 63 गेंद पर 66 रन बनाए। उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए। पाकिस्तान की पारी में कुल 13 छक्के लगे। फखर ने अपनी पारी के दौरान कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। वह पाकिस्तान के लिए वनडे विश्व कप के एक मैच में सबसे ज्यादा 11 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इस मामले में इमरान नजीर के 16 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। नजीर ने 2007 विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ आठ छक्के लगाए उड़ाए थे।

एक विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी

बल्लेबाजसालछक्के
फखर जमान202318
इमरान नजीर20079
अब्दुल्ला शफीक20239
इफ्तिखार अहमद20238
मिस्बाह उल हक20157

फखर ने की अफरीदी की बराबरी
न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 छक्के लगाकर फखर ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। फखर पाकिस्तान के लिए एक वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में अफरीदी की बराबरी की। अफरीदी ने 1996 में श्रीलंका के खिलाफ नेरौबी में 11 छक्के लगाए थे। अब्दुल रज्जाक ने 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अबूधाबी में 10 छक्के लगाए उड़ाए थे। फखर ने 2021 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहानिसबर्ग में 10 छक्के लगाए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

106300
Views Today : 206
Total views : 406967

ब्रेकिंग न्यूज़