Monday, May 20, 2024
Homeधर्मज्योतिषरविवार को क्या कहते हैं आपके सितारे पढ़िए आज का पंचांग...

रविवार को क्या कहते हैं आपके सितारे पढ़िए आज का पंचांग और राशिफल

आज का पंचांग और राशिफल

दिनांक = 05–नवम्बर-2023**????दिन = रविवार**????संवत् = 2080**????मास = कार्तिक मास**????पक्ष = कृष्ण पक्ष**????तिथि= अष्ठमी तिथि आज सम्पूर्ण दिन रात तक रहेगी* *आज का राहूकाल:- शाम 04:30 से 06 बजकर 00 मिनट तक रहेगा इस समय कोई भी शुभ कार्य ना करें।

मेष राशि :- आज दिन की शुरुआत धीमी होगी। आज दिन भर थकान रहेगी। किसी काम में मन नहीं लगेगा। परिवार में किसी सदस्‍य की नौकरी लगने से उत्‍सव सा माहौल रहेगा। कार्यस्‍थल पर भी अलसाये रहेंगे। कोई जरूरी प्रोजेक्‍ट बीच में लटक सकता है। लंबित काम आज रुके रहेंगे। दोपहर किसी खुशखबरी से हलचल होगी। कारोबार मध्‍यम गति‍ से आगे बढ़ता रहेगा। आवेश में न आएं। सेहत पर विशेष ध्‍यान दें।

वृषभ राशि :- आज परिवार में मेहमानों के आने से प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। वाहन खरीदने का योग बन रहा है। आज आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पठन पाठन में जुटे लोगेां को विशेष सफलता मिल सकती है। रचनात्‍मक काम में भाग लेंगे व आपके काम की प्रशंसा होगी। यात्रा में सावधानी बरतें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि :- आज दिन की शुरुआत शानदार रहने वाली है। आपको कोई नौकरी संबंधी बड़ी खुशखबरी प्राप्‍त हो सकती है। प्रेम प्रसंग में कामयाबी मिलेगी। शादी के प्रयास सफल हो सकते हैं। कार्यस्‍थल पर उच्‍चाधिकारी से मनमुटाव संभव है। विवाद से बचें। संभव है कि आज आपको अप्रत्‍याशित आय प्राप्‍त हो। हालांकि आज आपको कारोबार में धोखा भी मिल सकता है। कोई प्रोजेक्‍ट पूरा होने की खुशी होगी।

कर्क राशि :- आज का दिन अच्‍छा है। नौकरी की तलाश आज पूरी होने की खुशी होगी। जीवनसाथी से तालमेल का अभाव रिश्‍ता बिगाड़ सकता है। मन थोड़ा सुस्‍त रह सकता है पर शाम तक उत्‍साह का संचार होगा। कोई निजी उलझन आज समाप्‍त हो सकती है। आय प्राप्‍त करने के मार्ग प्रशस्‍त होंगे। हालांकि कारोबार में नरमी रहेगी। सेहत को लेकर कोताही न बरतें। बीते दिनों से अधिक बेहतर रहेगा व सेहत आज सामान्‍य रहेगा।

सिंह राशि :- आज दिन भर मांगलिक काम में जुटे रहेंगे। दीवाली की खरीदारी के कारण खर्च में अधिकता हो सकती है। आप कुछ नया कारोबार शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। मन पर तन पर भी थकान हावी रहेगी। कार्यस्‍थल पर उच्‍चाधिकारी से बेहतर संवाद बनने के कारण पदोन्नति संभव है। निजी उलझन आज समाप्‍त हो सकती है। सेहत में चल रहा उतार चढ़ाव आज खत्‍म होगा।

कन्या राशि :- आज लंबे समय की प्रतीक्षा के बाद नौकरी प्राप्‍त हो सकती है। कारोबार में आज कोई बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। सहयोगी पार्टनर से इस कारण अनबन संभव है। आप अतीत की कोई घटना के कारण परेशान हो सकते हैं। जल्‍दबाजी में कुछ गलत फैसला लेने से बचें। यात्रा के दौरान चोट की आशंका बन रही है। सावधान रहें। छात्र वर्ग को मेहनत का पूरा फल प्राप्‍त होगा।

तुला राशि :- आज दिन की शुरुआत मिली जुली रहने वाली है। आज आप कारोबार में बड़ी डील कर सकते हैं। इसमें तेजी आएगी। लेन देन में सावधानी बरतें। कार्यस्‍थल पर नए सहयोगी का आगमन होगा। नए संपर्क बनेंगे और कामकाज में तेजी आएगी। आपको कामकाज के सिलसिले में यात्रा करना पड़ सकता है। नेत्र विकार आज कष्‍टदायक हो सकता है। आय में बढ़ोत्‍तरी होगी, पर खर्च भी आज खूब होंगे। मित्रों की मदद से लंबित कार्य आज पूरे होंगे।

वृश्चिक राशि :- आज आप घर पर मांगलिक कार्य होगा। धर्म कर्म संबंधी कार्यों में आज आप दिन भर सक्रिय रहेंगे। नई कार्यप्रणाली पर विचार करेंगे। आज आपको कारोबार में जबरदस्‍त मुनाफा होगा। नौकरी पेशा में लगे लोगों को आज नौकरी में असंतोष का अनुभव होगा। साहस व पराक्रम बढ़ेगा। शत्रुओं को परास्‍त कर सकेंगे। कानूनी उलझन से आज छुटकारा मिलेगा। घर के किसी सदस्‍य की बात से मन को ठेस पहुंच सकती है। संयम से चलें। मन को मजबूत बनाएं।

धनु राशि :- आज धर्म कर्म के काम में अधिक रुचि लेंगे। रचनात्‍मक काम में भी खूब मन लगेगा। कारोबार में मध्‍यम प्रगति होगी। आप नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं। जल्‍द आपकी मनोकामनाएं पूरी होगी। प्रेम प्रसंग में सफलता मिल सकती है। आपकी शादी की बात हो सकती है। आज आपको उदर विकार परेशान रखेगा। आज आय से अधिक व्‍यय की संभावना है। ऐश्‍वर्य सुख में धन खर्च अधिक होगा।

मकर राशि :- आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आज आपकी निजी उलझन दूर होगी। मन में संतोष रहेगा। पराक्रम भाव बढ़ने से आपके शत्रु परास्‍त होंगे। कार्यस्‍थल पर नए विरोधियों का जन्‍म हो सकता है पर आप अपने काम पर अधिक भरोसा करें और आगे बढ़ते चलें। जीवन साथी के साथ संबध प्रगाढ़ होंगे। उनके संग आप लंबी यात्रा की योजना बना सकते हैं। घर पर मनोनुकूल व्‍यवहार प्राप्‍त होगा। सेहत थोड़ा परेशान रख सकती है। रिश्‍तेदारों से विवाद से बचें। धन आगमन के नए मार्ग खुलेंगे।

कुंभ राशि :- आज दिन की शुरुआत सामान्‍य रहने वाली है। कानूनी काम के कारण दिन भर भागदौड़ रहेगी। कानूनी अड़चनों से छुटकारा प्राप्‍त होगा। नए वाहन की खरीदारी संभव है। आज मन आपका अकारण प्रसन्‍न रहेगा। जीवन साथी के साथ आज खरीदारी कर सकते हैं। इसमें खर्च खूब होगा। मेहनत का पूरा फल प्राप्‍त नहीं होगा। रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। सेहत को लेकर चली आ रही समस्‍या आज भी बनी रह सकती है।

मीन राशि :- आज आज आपका दिन सुस्‍त रह सकता है। बीती बातों को लेकर घर पर किसी सदस्‍य से मनमुटाव संभव है। नौकरीपेशा जातक किसी सहयोगी के बातों को लेकर विवाद कर सकते हैं। ध्‍यान रहे नकारात्‍मकता सबसे बड़ी शत्रु है। बीती हुई बातों या विवाद से आपका नुकसान होगा। आज जीवनसाथी से मधुर संबंध रहेगा। आप यात्रा की योजना भी बना सकते हैं। बुजुर्ग सदस्‍य की सेहत दुखी कर सकती है। कारोबार में सामान्‍य प्रगति होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

110431
Views Today : 165
Total views : 413109

ब्रेकिंग न्यूज़