Thursday, May 9, 2024
Homeस्वास्थकरवाचौथ का व्रत खोलते वक्त न करें ये गलतियां, जानें फास्ट के...

करवाचौथ का व्रत खोलते वक्त न करें ये गलतियां, जानें फास्ट के बाद क्या खाना है बेस्ट

पंजाब दस्तक: करवाचौथ की गिनती कठिन व्रतों में होती है। इस बार पति की लम्बी उम्र का यह व्रत 13 अक्टूबर को है. नॉर्थ इंडिया में काफी पॉप्युलर है। इस दिन सुहागिनें पूरे दिन बिना पानी पिए व्रत रखती हैं। महिलाएं चांद देखकर पूजा करने के बाद ही कुछ खाती हैं। व्रत रहना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। इससे शरीर की खराब सेल्स रीसाइकल होती हैं। हालांकि कई बार व्रत खोलने के तरीके में गलती कर देने से हेल्थ बिगड़ भी सकती है। यहां कुछ टिप्स हैं जो व्रत खोलते वक्त ध्यान रखने चाहिए…

सरगी में रखें एनर्जी देने वाली चीजें

करवाचौथ सूरज निकलने से पहले ही शुरू हो जाता है। महिलाएं जल्दी उठकर सरगी खाती हैं। कई जगह सरगी नहीं भी खाई जाती। सरगी में ऐसी चीजें रखी जाती हैं जो आपको पूरे दिन एनर्जी दें। इसमें केला, अनार, मेवे, खीर या सेवईं होती है। सरगी के बाद पूरे दिन कुछ खाया-पिया नहीं जाता। सीधे चांद देखने के बाद ही व्रत खोला जाता है। करवाचौथ का व्रत खोलकर महिलाएं सबसे पहले पानी पीती हैं। पूरे दिन प्यासे रहने के बाद शरीर का हाइड्रेट होना बहुत जरूरी है। हालांकि ध्यान रखें कि एक साथ ढेर सारा पानी पीने के बजाए सिप ले-लेकर पिएं।

आप थोड़ा सादा पानी पीने के बाद नींबू-पानी, फ्रूट जूस, नारियल पानी, छाछ या लस्सी भी पी सकती हैं। पूरे दिन खाली पेट रहने के बाद चाय या कॉफी सबसे पहले न पिएं। खजूर, अंजीर, बादाम जैसे ड्राई फ्रूट्स और नट्स आपको एनर्जी देंगे। ये व्रत खोलने के लिए बेस्ट हैं। इसके बाद खीर या घर की बनी कोई मिठाई खा सकती हैं। अगर आपके यहां कुछ स्पेसिफिक खाने का रिवाज नहीं है तो इडली, मूंग का चीला, खिचड़ी, वेजिटेबल सूप जैसे हल्के खाने खा सकती हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

106397
Views Today : 330
Total views : 407091

ब्रेकिंग न्यूज़