हिमाचल में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी: 8 लोगों की मौत, 21 घायल; मरने वालों में 4 महिलाएं; सीएम ने शोक जताया

Spread the love

मंडी, सुरेन्द्र राणा:हिमाचल प्रदेश के मंडी में आज (गुरुवार) सुबह हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। एसपी मंडी ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि आठवें मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।मृतकों में 4 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। घायलों को स्थानीय पुलिस व ग्रामीणों की मदद से खाई से निकालकर सरकाघाट अस्पताल पहुंचाया गया। चार घायल अभी भी सरकाघाट अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 17 घायलों को नेरचौक मेडिकल कॉलेज और एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है।बताया जा रहा है कि एचपी-28-ए-3717 नंबर बस गुरुवार सुबह करीब 9 बजे सरकाघाट से दुर्गापुर जा रही थी और करीब पौने 10 बजे सरकाघाट-जमनी-दुर्गापुर सड़क पर मसेरन तालगरा के पास अचानक बस बेकाबू होकर खाई में गिर गई। बस में ड्राइवर कंडक्टर समेत कुल 29 यात्री सवार थे।

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि 8 यात्रियों की मौत और 21 यात्री घायल हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को एम्स बिलासपुर और नेरचौक चौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *