हिमाचल में बादल फटा, 1 व्यक्ति की मौतः

Spread the love

सिरमौर: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के पांवटा साहिब क्षेत्र के बीती रात बादल फटने व बाड़ की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बादल फटने के बाद रात में भारी बारिश हुई। इससे रेतुआ गांव के अमान सिंह मलबे व पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गए।

पांवटा पुलिस और स्थानीय लोगों ने सुबह छह बजे लापता व्यक्ति की तलाश को सर्च ऑपरेशन चलाया और घर आगे जेसीबी से मिट्टी निकालकर अमान सिंह की तलाश की गई। करीब लगभग पांच घंटे बाद लापता व्यक्ति का शव घर से करीब दो किलोमीटर दूर टोंस नदी में मिला।

बादल फटने की घटना गिरीपार क्षेत्र के डांडा आंज पंचायत के रेतुआ गांव में बीती रात करीब एक बजे पेश आई। इससे स्थानीय लोगों की उपजाऊ जमीन को भी नुकसान हुआ है।

बताया जा रहा है कि जैसे ही रात में भारी बारिश शुरू हुई। अमान सिंह घर से बाहर निकल कर अपनी गौशाला की ओर गया। इस दौरान वह पानी की चपेट में आया। इस दौरान उनकी बेटी भी घर से बाहर निकली थी। मगर अमान सिंह ने भारी बारिश देखते हुए कमरे में वापस भेजा।

वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक शिमला और सिरमौर जिला में कुछेक स्थानों पर फ्लैश फ्लड की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, आज से मानसून एक्टिव हो रहा है। इससे शिमला और सिरमौर जिला के कुछेक क्षेत्रों में बाड़ जैसे हालात बन सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *