हिमाचल में और बढ़ा गर्मी का प्रकोप, आज भी चार जिलों के लिए हीटवेव की चेतावनी

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश के अधिकांश मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्र भीषण गर्मी और लू की चपेट में आ गए हैं। ऊना में बुधवार को दिन का पारा इस सीजन में पहली बार 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, वहीं बद्दी का तापमान 43, काला अंब का 41 और पांवटा साहिब का 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कांगड़ा, सोलन से लेकर शिमला तक में लू जैसी स्थिति रही। राज्य के मैदानी इलाकों में जहां सुबह 10 बजे के बाद घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है, वहीं पहाड़ों पर भी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। गर्मी के प्रकोप से हालात ऐसे रहे कि दिन के समय बाजार सूने नजर आए। ठंडे माने जाने वाले शिमला में भी उमस और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया है। मॉल रोड और रिज पर दिन के समय पर्यटकों की चहल-पहल कम दिखाई दी। महिलाएं और स्कूली बच्चे धूप से बचने के लिए छातों का इस्तेमाल कर रहे हैं।मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे यानी 21 मई को भी ऊना, कांगड़ा, शिमला और सोलन में लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही चंबा और कुल्लू में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। 22 मई को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश का अलर्ट है। 23 मई को भी चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 22 और 23 मई को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल बरस सकते हैं, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। 24 मई को मध्य और उच्च पर्वतीय इलाकों में मौसम खराब रहेगा, हालांकि कोई अलर्ट नहीं है। 25 मई को फिर पूरे राज्य में बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि 26 मई को मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।राजधानी शिमला की रातें मैदानों जैसी गर्मशिमला में रात के समय के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शिमला का न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब पांच डिग्री ज्यादा है। नेरी में रात का तापमान 27 डिग्री, बिलासपुर, पांवटा साहिब और देहरा गोपीपुर में 24 डिग्री, पालमपुर और जुब्बड़हट्टी में 23, धर्मशाला में 21.2 और ऊना में 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुकुमसेरी प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

तापमान

ऊना 44,बद्दी 43काला अंब 41पावंटा 41सुंदरनगर 39.2कांगड़ा 39नाहन 38.3मंडी 38.3सोलन 36.5भुंतर 35.1चंबा 34.8जुब्बड़हट्टी 32.8शिमला 30.5मनाली 28.5कल्पा 25.5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *