हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के प्रधान बने संजीव शर्मा

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश सचिवालय कर्मचारी सेवाएं संगठन के चुनाव संपन्न हो गए हैं। प्रदेश सचिवालय में हुई वोटिंग के बाद आज संजीव शर्मा ने 397 वोट हासिल कर तीन अन्य उम्मीदवारों को बड़े अंतराल से हराकर अध्यक्ष पद पर बाजी मारी है।

पूर्व प्रधान भूपिंदर सिंह बॉबी को महज 82 वोट ही पड़े हैं जबकि चरणजीत सिंह मेहता को 171, महेश कुमार को 47 वोट पड़े हैं। वरिष्ठ उप प्रधान के पद पर रमन शर्मा 391 वोट के साथ विजय हुए हैं। उप प्रधान के पद पर महेंद्र ने 207 वोट हासिल कर जीत दर्ज की है। महासचिव पद पर कमल कृष्ण ने 367 वोट लेकर जीत हासिल की है उनके प्रतिद्वंदी मियां को 331 वोट ही पड़े। हुकी ने 352 वोट के साथ संयुक्त सचिव के पद पर कब्जा किया है।रामपाल को 284 वोट पड़े उन्होंने कोषाध्यक्ष का पद संभालेंगे

इसके अलावा दस अन्य कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। अनिल, कुलदीप जगदीश, मिथन शर्मा, महेंद्र सिंह, पुष्प लता, रमेश चंद, सुभाष भारद्वाज, सुखदेव, विनोद कुमार कार्यकारिणी सदस्य के पद नियुक्त हुए हैं।

हिमाचल प्रदेश सचिवालय कर्मचारी सेवाएं संगठन के प्रधान संजीव शर्मा ने चुनाव में। हिस्सा लेने वाले सभी कर्मचारियों का आभार जताया और कहा कि वह सभी कर्मचारियों के हक की लड़ाई पुरजोर तरीके से लड़ेंगे। सरकार के साथ सामंजस्य बनाकर कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *