हिमाचल टूर पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: 30 अप्रैल से 5 मई तक का दौरा

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गर्मियों में शिमला दौरे पर आएंगी। उनका यह टूर 30 अप्रैल से 5 मई तक का बन रहा है। राष्ट्रपति के दौरे से पहले शिमला के छराबड़ा स्थित रिट्रीट में आज मीटिंग आयोजित हुई। इसमें दिल्ली राष्ट्रपति भवन से आए अधिकारियों ने लोकल प्रशासन के साथ मिलकर द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

इसमें जिला प्रशासन, नगर निगम, बिजली बोर्ड, स्वास्थ्य, जल शक्ति, पुलिस इत्यादि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इन्हें राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सभी तैयारियां 15 अप्रैल तक पूरी करने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन रिट्रीट में ठहरेगी।

हालांकि इस पर अंतिम फैसला 15 अप्रैल तक संभावित है। द्रोपदी मुर्मू से पहले पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एक बार रिट्रीट के बजाय शिमला के सिसिल होटल में ठहर चुके हैं। ऐसे में द्रौपदी मुर्मू कहां रुकेगी, इस पर राष्ट्रपति भवन दिल्ली में फैसला होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *