हिमाचल के पुनर्निर्माण के लिए केंद्र से सहयोग की मांग करें भाजपा सांसद, संकट की घड़ी में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करने की अपील, संजय अवस्थी

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा:हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने इस बार फिर भारी तबाही मचाई है। प्रदेश के कई हिस्सों में बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है जहां पुनर्वास का काम जारी है। प्रदेश सरकार को केंद्र सरकार से आर्थिक मदद की अपेक्षा है। यह बात कांग्रेस विधायक एवं पूर्व सीपीएस संजय अवस्थी ने कही है। कांग्रेस विधायक संजय अवस्थी ने हिमाचल के सभी 7 भाजपा सांसदों से अपील की है कि वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर केंद्र सरकार के समक्ष हिमाचल के पक्ष में मजबूती से अपनी बात रखें और आपदा राहत व पुनर्निर्माण के लिए सहायता सुनिश्चित करवाएं।

संजय अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आपदा की गंभीरता को समझते हुए संवेदनशीलता के साथ राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

उन्होंने खुद प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और नुकसान का आकलन करने के बाद दिल्ली जाकर केंद्र सरकार से सहायता की मांग की है। संजय अवस्थी ने उम्मीद जताई कि संकट की इस घड़ी में भाजपा के सांसद भी प्रदेश के हित में एकजुट होकर सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि यह समय राजनीति से ऊपर उठकर हिमाचल के भविष्य और आपदा पीड़ितों की मदद के लिए एकजुट होने का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *