शिमला, सुरेन्द्र राणा;हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से भूस्खलन की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार सुबह शिमला के रामनगर इलाके में एक भारी-भरकम पत्थर सड़क किनारे खड़ी एक कार पर गिर गया। गनीमत यह रही कि हादसे के समय कार में कोई मौजूद नहीं था और सड़क पर भी ज्यादा आवाजाही नहीं थी।कार मालिक उपेंद्र, जो हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में कार्यरत हैं, ने बताया कि उन्होंने सोमवार शाम छह बजे अपनी गाड़ी सड़क किनारे पार्क की थी और घर चले गए थे। मंगलवार सुबह उन्हें फोन के ज़रिए हादसे की जानकारी मिली।
