शिमला में बस ने महिला को कुचला, मौत

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: शिमला के उप नगर बालूगंज में हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस ने रास्ते में चल रही महिला को टक्कर मारी। इससे महिला की मौत हो गई। HRTC बंस नंबर HP 66-1918 की टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल महिला को IGMC ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित किया।

मृतक महिला की पहचान शीला कश्यप (56 साल) कुफ्टाधार समरहिल के तौर पर हुई है। सूचना के अनुसार, महिला रास्ते में पैदल जा रही थी। इस दौरान बालगूंज क्रॉसिंग से कुछ दूरी पर सीएनपी चेक-पोस्ट के साथ बस से टक्कर लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *