शिमला में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के मौक़े पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और अन्य कांग्रेस नेताओं ने छोटा शिमला स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कॉन्ग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में भी कॉन्ग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर राजीव गांधी को याद किया।

इस मौक़े पर रोहित ठाकुर ने कहा कि राजीव गांधी ने कम समय में कई ऐतिहासिक कार्यों को किया है जिन्हें आज भी लोग याद करते हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि आईटी क्षेत्र, महिलाओं को पंचायती राज में 33 फीसदी आरक्षण और 18 साल की उम्र में मताधिकार का फ़ैसला राजीव गांधी की सरकार के समय में हुआ था। राजीव गांधी ने देश के विकास में अहम योगदान अदा किया है और महिलाओं व युवाओं के सशक्त किया। आज पुरा देश राजीव गांधी को याद कर रहा है।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है की मंडी संसदीय सीट पर अपनी हार को देख कर भाजपा और नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर बौखलाहट में है। काजा प्रकरण को लेकर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा की ये कांग्रेस की संस्कृति नही रही है। उन्होंने कहा काजा प्रकरण की जानकारी उन्हे नही है मगर ये भाजपा की बौखलाहट है जो कांग्रेस पर ऐसे आरोपों को मुद्दा बना कर चुनाव को प्रभावित करने की नाकाम कोशिश कर रही है।

प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को जनता का पूरा समर्थन मिल रहा और सभी लोकसभा और विधानसभा उप चुनाव की सीट पर कांग्रेस जीत दर्ज करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *