विमल नेगी मौत की जांच : सीबीआई ने पुलिस से कब्जे में लिया रिकार्ड

Spread the love

शिमला, ब्यूरो:सीबीआई ने विमल नेगी की संदिग्ध मौत के मामले की जांच के लिए शिमला पुलिस की एसआईटी से रिकार्ड अपने कब्जे में ले लिया है। रविवार को छुट्टी के दिन सीबीआई की टीम दोपहर बाद एसपी कार्यालय शिमला में पहुंची थी। सीबीआई रिकार्ड लेने के बाद अब आगे की कार्रवाई शुरू करेगी। इसके बाद अब सीबीआई की टीम प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के कार्यालय का रिकार्ड भी खंगालेगी। बताया जा रहा है कि विमल नेगी मौत मामले की जांच के लिए सीबीआई के दो और अधिकारी शिमला पहुंचे हैं। इसमें एक डीआईजी और एक एसपी रैंक के सीबीआई अधिकारी शामिल हैं।

इससे पहले डीएसपी समेत सीबीआई के चार सदस्यों की टीम मामले की जांच कर रही थी। सीबीआई की टीम शिमला स्थित केंद्र सरकार के ग्रैंड होटल में ठहरी है। सीबीआई ने बीते दिनों न्यू शिमला पुलिस थाना से विमल नेगी मौत मामले से जुड़े कुछ रिकार्ड को भी कब्जे में लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *