शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला को नया कुलपति मिल गया है। राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ला ने डॉ. महावीर सिंह को विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया है। डॉ. सिंह विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।
डॉ. महावीर सिंह की नियुक्ति तीन वर्षों की अवधि के लिए की गई है। यह अवधि उस तिथि से प्रभावी होगी जिस दिन वह पदभार ग्रहण करेंगे।
