राजेश धर्माणी और यादवेंद्र गोमा बने मंत्री राजभवन में ली शपथ, सुक्खू ने कहा जल्द भरेंगे एक खाली पद

Spread the love

शिमला,सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश को एक साल के इंतजार के बाद मंगलवार को दो नए मंत्री मिल गए हैं। बिलासपुर जिले के घुमारवीं से राजेश धर्माणी और कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर से एमएलए यादवेंद्र गोमा को राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सुक्खू कैबिनेट में अब एक मंत्रीपद खाली है जिसे भी जल्द भरने की बात सीएम सुक्खू ने कही है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि एक पद खाली है उसे भी लोकसभा चुनाव से पहले भरा जा सकता है। उन्होंने कहा कि अभी डिप्टी स्पीकर बनाए जाने हैं इसके अलावा भी पद भरे जाएंगे। पार्लियामेंट्री और जातिया समीकरण को देखते हुए मंत्री बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द नए मंत्रियों को विभाग देने के साथ ही विभागों में फेरबदल भी किया जा सकता है।

राजेश धर्माणी केबिनेट मंत्री

वन्ही कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने के बाद यादवेंद्र गोमा और राजेश धर्माणी ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।उन्होंने कहा कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी वह उसे बखूबी निभायेंगे।

यादवेंद्र गोमा, मंत्री

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *