सुरेंद्र राणा: तीसरे नवरात्रि के दिन माता चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की जा रही है। मोहाली के सेक्टर-85 स्थित पार्क नंबर-12 में माता की चौकी का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। नवरात्रि के तीसरे दिन आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के निवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और माता रानी की पूजा-अर्चना की।कार्यक्रम के दौरान माता की आरती और भजन-कीर्तन ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
श्रद्धालुओं ने मिलकर माता की चौकी की पूजा की और रात को आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।स्थानीय लोगों ने बताया कि माता की चौकी नवरात्रि का एक महत्वपूर्ण आयोजन है, जो लोगों को एकता और आस्था के सूत्र में बांधता है। मोहाली के सेक्टर-85 स्थित पार्क नंबर-12 में शनिवार, 27 सितंबर 2025 को माँ की चौकी का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्रवासी एकत्रित होकर माता रानी की पूजा-अर्चना करेंगे। कार्यक्रम के दौरान माता की आरती और भजन-कीर्तन होंगे तथा रात को भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।
