महिला के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ व अर्धनग्न अवस्था में सड़क पर घुमाने का मामला, चार आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा; पंजाब के तरनतारन में एक महिला के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ और उसे अर्धनग्न कर सड़कों पर घुमाने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में तरनतारन के एसएसपी अश्वनी कपूर ने बताया कि पीड़ित महिला के बेटे को एक लड़की से प्यार हो गया और उसने उससे कोर्ट में शादी कर ली।

लड़की का परिवार इस शादी के खिलाफ था और लड़की की मां अपने दो बेटों और दो अन्य पुरुषों के साथ कोर्ट में शादी करने गई थी। लड़के के घर पर उनके बीच तीखी बहस हो गई और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई, इस दौरान लड़के की मां के कपड़े फट गए। मुख्य आरोपी गुरशरण, लड़की के भाई ने महिला का वीडियो बनाया।

शिकायत दर्ज करने से कुछ दिन पहले घर में मामला सुलझने की उम्मीद थी। लेकिन जैसे ही एफआईआर दर्ज हुई तो आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस की टीमें गठित आरोपी का अमृतसर बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार वह राज्य से भागने की कोशिश कर रहा था।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान
तरनतारन की घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा ने कहा कि कोई भी उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया। न तो पुलिस और न ही स्थानीय लोग।

आगे कहा कि यह एक चौंकाने वाली घटना है और एनसीडब्ल्यू ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया है।’ एक सदस्य मामले की जांच करेगा। अगर पुलिस अपराधियों के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाती है, तो एनसीडब्ल्यू आदर्श आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *