भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर कांग्रेस का शिमला में सम्मेलन

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा:भारत जोड़ो यात्रा के 1 वर्ष पूरे होने पर आज कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में सम्मेलन का आयोजन किया गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इस दौरान पार्लियामेंट के विशेष सत्र और इंडिया के नाम पर चल रहे विवाद को लेकर बीजेपी की केंद्र सरकार पर हमला बोला है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि 7 सितंबर 2022 से शुरू हुई इस यात्रा को एक साल पूरा हुआ है। राहुल गांधी ने यह यात्रा 12 राज्यों के 75 जिलों में 130 दिन तक की। भाजपा सरकार जिस तरह से लोगों को बांटने का काम कर रही थी उससे लोगों को अवगत कराया गया। हर व्यक्ति के साथ संपर्क बनाकर उनकी समस्याओं को राहुल गांधी ने जाना है।

प्रतिभा ने कहा कि केंद्र सरकार आज न महंगाई न बेरोजगारी की बात कर रही है। लोग ठगा सा महसूस कर रहे हैं। मोदी ने लोगों से जुमलो से ठगा है। उसी उद्देश्य से इंडिया गठबंधन बनाया गया है। जिसमे कई दल एक साथ आकर चुनाव लड़ रहे हैं। मोदी सरकार में जो दल घुटन महसूस कर रहे थे वो दल भी इंडिया गठबंधन में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारत को एकजुट करने के लिए इंडिया गठबंधन बनाया गया है।

वन्ही इंडिया के नाम को भारत करने को लेकर चल रही चर्चाओं पर प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज लोग पढ़े लिखे हैं वे सब जानते हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन का मतलब भारत नही है। इसको गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।

लोकसभा सत्र को लेकर प्रतिभा ने कहा की इसकी उड़ती उड़ती खबर है। सांसदों को इसकी जानकारी नही दी गई है। इसका उद्देश्य किसी को कोई पता नहीं है की आनन फानन में क्यों बुलाया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *