बॉक्सिंग में इंडिया कैंप के लिए हुआ वेदांत धौटा का चयन।

Spread the love

बॉक्सिंग में इंडिया कैंप के लिए हुआ वेदांत धौटा का चयन

शिमला, सुरेंद्र राणा: 5 अक्टूबर से पटियाला में चल रहे जूनियर इंडिया कैंप में जिला शिमला जुब्बल सुंडली के मुक्केबाज वेदांत धौटा प्रशिक्षण ले रहे हैं। वेदांत ने 8 जुलाई से 14 जुलाई 2023 तक ईटानगर अरुणाचल प्रदेश में नेशनल मुक्केबाजी प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए 81+ में सिल्वर मेडल हासिल किया था, जिसके आधार पर वेदांत का चयन जूनियर इंडिया प्रशिक्षण कैंप के लिए हुआ है।

जूनियर इंडिया कैंप में वेदांत के कोच दिनेश जमतोली सहायक प्रशिक्षक काम कर रहे हैं। वेदांत ने इस उपलब्धि का श्रेय मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष राजेश भंडारी सचिव शांडिल, इंदिरा गांधी खेल परिसर के खेल अधिकारी व प्रभारी व परिवार को दिया है।

उनका अगला लक्ष्य अंतराष्ट्रीय स्तर पर खेल कर भारत के लिए पदक लाकर देश व प्रदेश का नाम रोशन करना है। वेदांत की इस उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश मुक्केबाजी संघ व खेल विभाग ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *