प्रत्येक सैनिक महत्वपूर्ण, सैनिकों के त्याग और बलिदान से  निर्भीक होकर रह रहे सभी देशवासी… राज्यपाल 

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्थित दौलत सिंह पार्क में लेफ्टिनेंट जनरल दौलत सिंह की रिनोवेटेड प्रतिमा का अनावरण आज प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने किया। यहां पुरानी प्रतिमा के स्थान पर अब बड़ी प्रतिमा को स्थापित किया गया है। इस मौके पर लेफ्टिनेंट दौलत सिंह के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।

राज्यपाल ने कहा कि देश का हर एक सैनिक प्रत्येक नागरिक के लिए महत्वपूर्ण है। इस देश का सैनिक विदेश में भी जाकर के दूसरों की रक्षा करने का काम करता है। हम सभी लोग इन सैनिकों के त्याग बलिदान और सेवा के आधार पर इस देश में पूरी सशक्तता के साथ निर्भीक होकर के रहते हैं। आज मुझे यह गौरव प्राप्त हुआ इसके लिए धन्यवाद देना चाहूंगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *