बिक्रम मजीठिया की बढ़ी मुश्किलें, गवर्नर ने भ्रष्टाचार मामले में केस चलाने की दी मंजूरी

Spread the love

चंडीगढ़। सुरेन्द्र राणा; पंजाब के पूर्व मंत्री व शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें लगातार बढ़तीं जा रही हैं। आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार मजीठिया पर अब भ्रष्टाचार मामले में मुकदमा भी चलेगा।राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने उन पर मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। यह अनुमति भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 19 के तहत दी गई है। इससे पहले राज्य कैबिनेट ने आठ सितंबर को इस पर रिकमेंडेशन भेजी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *