पेंशनर्स की सरकार को चेतावनी बोले दिवाली से पहले जारी करें डीए एरियर, नही तो करेंगे बड़ा प्रदर्शन और घेराव

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: पेंशनरों को नौ तारीख को पेंशन देने के सरकार के निर्णय से पेंशनर काफी नाखुश है। पेंशनरों ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि दशहरे तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती है तो पेंशनर शिमला में बड़ी रैली करेंगे। इसके साथ कांग्रेस के एमएलएज का कार्यक्रमों के दौरान घेराव किया जायेगा।

हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष आत्माराम शर्मा ने शिमला में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि सरकार पेंशनरों से सौतेला व्यवहार कर रही है। पेंशनरों ने सरकार को चेताने के लिए सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया लेकिन अब बड़ा आंदोलन होगा। दिवाली तक अगर उनकी मांगे नहीं मानी जाती हैं तो हर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस विधायकों को मेमोरेंडम देने के साथ कार्यक्रमों में घेराव भी किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि पेंशनर्स का डीए और छठवे वेतन आयोग का एरियर की मांग लंबे समय से कर रहे हैं। 2016 के बाद रिटायर हुए कर्मचारियों की क्मूटेशन पीरियड व लाखों की देनदारियां हैं। ये सरकार उनकी मांगों को अनसुना कर रही है। हर माह पूर्व की भांति एक तारीख को पेंशन दी जानी चाहिए अगर ऐसा नहीं होता है तो सरकार खामियाजा भुगतने को तैयार रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *