पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की जयंती आज, कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को किया याद

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती पर कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन, शिमला में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कृषि मंत्री चंद्र कुमार, पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह, शिमला शहरी के विधायक हरीश जनारथा और शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान समेत कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान 2 मिनट का मौन भी रखा गया।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की आज 91 वीं जयंती है। हिमाचल के विकास में जो उनका योगदान रहा है, उसे आज याद करने का दिन है।

क्षेत्रवाद और जातिवाद को पीछे रख कर संपूर्ण हिमाचल के विकास के उनके बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है।रिज पर आज ही वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया जाना था। मगर राष्ट्रीय नेताओं से चर्चा के बाद अब 15 जुलाई को प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।विक्रमादित्य सिंह ने कहा, प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी समेत कई बड़े राष्ट्रीय नेता, हिमाचल के मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री भाग लेंगे। रिज पर वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित कर दी गई है। अब इसका अनावरण बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *