शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ रहा। गुरुवार को मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कुछ भागों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 3 फरवरी से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। बुधवार शाम तक प्रदेश में 287 सड़कें और 116 बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहे। बुधवार को सुबह और शाम के समय बिलासपुर, सुंदरनगर, मंडी और कांगड़ा के कई क्षेत्रों में सुबह-शाम के समय धुंध छाई रही। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।

