परवाणू के सेक्टर-5 में अचानक मलबा आया; 20-25 मोटर साइकिलें और कारें बहीं, घरों के गिरने का डर

Spread the love

सोलन:  प्रदेश में मानसून सीजन में भारी बारिश होने से हालात काफी खराब हैं। प्रदेश की सभी नदियां और नाले उफान बह रहे हैं। बारिश का पानी खूब तबाही मचा रहा है। ऐसा ही तबाही मचाने वाला मंजर सोमवार सुबह सोलन के परवाणू में देखने को मिला, जहां औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-5 में अचानक बारिश का पानी सड़कों पर बहने लगा।

पानी का बहाव देखकर ऐसा लग रहा था मानो नजदीक ही कहीं बादल फट गया हो। पानी के बहाव मे सेक्टर-5 की सड़कों पर खड़ी लगभग 20 से 25 मोटर साइकिलें और कारें बह गईं। वहीं पानी का ऐसा बहाव देखकर लोग दहशत में हैं। लोगों को उनके घर ढहने का डर सता रहा है। पानी ऐसे बह रहा जैसे नदी हो और अपना रास्ता बनाते हुए आगे बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *