पटियाला जेल से गायक दलेर मेहंदी रिहा, मीडिया से नहीं की बात

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंदर राणा,मानव तस्करी मामले में पटियाला केंद्रीय जेल में बंद पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को शुक्रवार को रिहा कर दिया गया है। मेहंदी को गुरुवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने इस मामले में जमानत दे दी थी। दलेर मेहंदी ने मीडिया से कोई बात नहीं की और चुपचाप अपनी गाड़ी में निकले।

गौरतलब है कि दलेर मेहंदी को 2003 के कबूतरबाजी मामले में पटियाला की अदालत ने करीब दो महीने पहले दो साल कैद की सजा सुनाई थी। तब से वह जेल में उसी बैरक में बंद थे, जहां पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को रखा गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *