पंजाब में 609 करोड़ की नकदी जब्त

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा: जाब में आदर्श चुनाव आचार संहिता की मर्यादा को कायम रखने के लिए इन्फोर्समेंट एजेंसियों की तरफ से सख्त कार्यवाहियां की जा रही हैं, जिसके नतीजे के तौर पर पहली मार्च से चार मई तक 609.38 करोड़ रुपए की नकदी, शराब, नशीले पदार्थ, कीमती वस्तुएं और अन्य वस्तुओं को जब्त किया गया है।

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि पहली मार्च से चार मई तक जब्ती में 11.2 करोड़ रुपए की नकदी, 18 करोड़ रुपए की कीमत वाली 27.95 लाख लीटर शराब, 563.53 करोड़ की कीमत वाले नशीले पदार्थ, 14.94 करोड़ रुपए की कीमती वस्तुएं और 1.69 करोड़ रुपए की कीमत वाला अन्य समान बरामद किया गया है, जिसकी कुल कीमत 609.38 करोड़ रुपए बनती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *