कांगड़ा, ओमांश: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि नीट पेपर लीक केंद्र सरकार की नाकामी है। यह एक माफिया है और यह उन राज्यों में चलता है, जहां डबल इंजन सरकारें हैं। प्रधानमंत्री मोदी के काफिले में कटौती पर मुख्यमंत्री मान ने कहा कि प्रधानमंत्री खुद लोगों पर पाबंदियां लगाने के बाद विदेश चले गए हैं। उन्हें लोगों को देश की इकॉनोमी और संकट के बारे में बताना चाहिए। किसी दूसरे देश ने पाबंदियां नहीं लगाई हैं। मुख्यमंत्री ने ये बातेें गगल एयरपोर्ट पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहीं। इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान चौपर द्वारा साढ़े तीन बजे गगल एयरपोर्ट पर पहुंचे।
इस दौरान पंजाब में बढ़ते नशे के खतरे पर एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि हम पंजाब में तस्करों और ड्रग पैडलर्स के खिलाफ लड़ रहे हैं और पंजाब जल्द ही एक ड्रग फ्री राज्य बन जाएगा। आईपीएल मैच के लिए धर्मशाला के अपने दौरे पर मुख्यमंत्री मान ने कहा कि वहं पंजाब के स्पोट्र्स मिनिस्टर भी हैं। इसलिए वह धर्मशाला में आईपीएल मैच देखने और पंजाब की टीम का हौसला बढ़ाने आए हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान धर्मशाला के लिए रवाना हो गए।
