नशे के खिलाफ शिमला में राज्य स्तरीय वॉकाथन, नशा मुक्त हिमाचल की सीएम सुक्खू ने दिलाई शपथ, पंचायत स्तर तक चलेगा अभियान।

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा:प्रदेश बढ़ रहे नशे खासकर चिट्टे के खिलाफ आज शिमला के रिज मैदान में पुलिस द्वारा नशा मुक्त हिमाचल राज्य स्तरीय वॉकाथन का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने नशा छोड़ो जीवन अपनाओ के नारे के साथ भाग लिया। वॉकाथन रिज मैदान शिमला से शुरु हुई और विधानसभा होते हुआ चौड़ा मैदान पर पहुंची। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसका शुभारंभ किया और वॉकाथन में हिस्सा लिया।

शिमला के बाद इसी प्रकार नशे के। खिलाफ मुहिम राज्य के सभी जिलों में स्थानीय पुलिस और प्रशासन के सहयोग से आयोजित किए जाएगी, ताकि यह अभियान पूरे हिमाचल में एक जन जागरूकता लहर बने।इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार द्वारा आयोजित किए जाने वाले तीन माह के अभियान के दौरान राज्य स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक सरकार के प्रतिनिधि, पुलिस, विभिन्न विभाग, स्वयंसेवक, विद्यार्थी और अन्य लोग नशे के खिलाफ जागररूकता का कार्य करेंगे। इस दौरान नशा निवारण जागरूकता पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशे तस्करों को सावधान हो जाना चाहिए सरकार नशे के सौदागरों को बक्शेगी नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *