शिमला, सुरेंद्र राणा:नगर निगम शिमला में कांग्रेस प्रचंड बहुमत से नगर निगम पर काबिज हो गई है। कांग्रेस ने 24वार्डों में जीत का परचम लहराया है जबकि भाजपा 9 वार्डों तक ही सिमट गई हैं। सीपीआईएम ने एक वार्ड में जीत हासिल कि है जबकि आप खाता तक नही खोल पाई है।
जीत के बाद कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व सीएम सुखविंदर सुक्खू ने शिमला की जनता का धन्यवाद किया। सुक्खू ने कहा कि 10 साल बाद नगर निगम शिमला पर कांग्रेस का कब्जा हुआ है। इतनी सीटें जीतना ऐतिहासिक है। सरकार बनते ही सबसे पहले प्रदेश में OPS लागू की गई। पेपर लीक माफिया पर शिकंजा कसा। सरकार ने आय के साधनों को बढ़ाने के लिए कदम उठाए।
उन्होंने कहा कि पार्टी चुनाव चिन्ह पर यह चुनाव हुए लोगों ने कांग्रेस की विचार धारा को चुना है। पांच महीने के कार्यकाल पर जनता ने मुहर लगाई है।
वन्ही ईवीएम को लेकर भाजपा प्रत्याशियों के सवालों पर सीएम ने कहा कि उन्हें ये सब नहीं आता हैं। वह विकास के द्वारा लोगों के दिल तक पहुंचना जानते हैं।
