जवाहर बाल मंच के दो दिवसीय सम्मेलन का आज समापन

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा जवाहर बाल मंच का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आज कांग्रेस मुख्यालय राज भवन शिमला में समाप्त हो गया। सम्मेलन की समाप्ति पर कांग्रेस सरकार के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह व पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह शामिल हुए। दो दिन के सम्मेलन में 21 राज्यों के 151 डेलिगेट्स ने हिस्सा लिया।

इस मौके पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस की विचारधार जो देश की विचार धारा है उसे बच्चों तक पहुंचाना जरूरी है। लेकिन आज सविधान की धजियां उड़ाई जा रही है। लोकतंत्र के चारों स्तंभों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। ये देश के भविष्य के लिए चिंता का विषय है। देश के इतिहास को आगे ले जाने के लिए जवाहर बाल मंच बेहतर काम कर रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *