शिमला, सुरेंद्र राणा: आज भारी बारिश के कारण छोटा शिमला में होटल राहत के पास सुबह पेड़ गिर गया है। जिससे दो गाड़ियां दब गई। जिस के नीचे गाड़ी यूपी 16b k 7209 व गाड़ी नंबर एचपी 40 E 5944 नीचे दबी है। और पेड़ गिरने से राजभवन को जाने वाला रोड बंद है। होटल राहत को भी नुकसान पहुंचा है परंतु जानी नुक्सान नही हुआ है। रोड खोलने के लिए पेड़ को काटने का काम जारी है।
