चंडीगढ़ के स्कूलों में छुट्टियों का ऐलानः पंजाब-हरियाणा के 28 जिलों में हीट वेव का अलर्ट; हिमाचल के 10 जिलों में चेतावनी

Spread the love

चंडीगढ़, सुरेंद्र राणा: हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। हरियाणा-पंजाब के 14-14 जिलों में हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। चंडीगढ़ में बढ़ती गर्मी को देख शिक्षा विभाग ने 30 जून तक स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान किया है।

चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान शिमला के अधिकतम तापमान से अधिक है। शिमला में सोमवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री रहा, जबकि चंडीगढ़ में तड़के 5:30 बजे ही पारा 31.2 डिग्री था।

हरियाणा के सिरसा में लगातार तीसरे दिन भी अधिकतम तापमान 47 डिग्री के पार रहा। मौसम विभाग ने 3 दिन यानी 24 मई तक भीषण गर्मी रहने की संभावना जताई है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि यदि यही हाल रहे तो तापमान 2 डिग्री तक और बढ़ सकता है। इस दौरान 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से धूल भरी हवाएं भी चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने 14 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद पर रेड अलर्ट जारी किया गया है । 8 जिलों पर ऑरेंज अलर्ट है । प्रदेश में रात का पारा भी 1.4 डिग्री तक बढ़ गया है।

15 जिलों में बंद हुए स्कूल गर्मी को देखते हुए अब तक 15 जिलों में नर्सरी से 5वीं व 8वीं क्लास तक की 24 व 31 मई तक छुट्टियां घोषित की गई हैं। नर्सरी से 5वीं क्लास तक के बच्चों की करनाल, कैथल, रेवाड़ी, सोनीपत में 24 मई और पंचकूला व महेंद्रगढ़ में 31 मई तक छुट्टियां की गई हैं।

इसके अलावा, हिसार, कुरुक्षेत्र, सिरसा, नूंह, भिवानी, यमुनानगर, फतेहाबाद, जींद पानीपत में नर्सरी से 8वीं क्लास तक की 24 मई तक छुट्टियां की हैं। चरखी दादरी में छुट्टी के आदेश DC मनदीप कौर ने वापस ले लिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *