खिलौना फैक्ट्री में भीषण आग:आसमान में लपटें देखकर सहमे लोग; फायर ब्रिगेड़ की 8 गाड़ियां काबू पाने में जुटीं

Spread the love

पंजाब के लुधियाना के कोहाड़ा के पास जंडियाली-पहाड़ूवाल रोड पर एक खिलौना फैक्ट्री में भीषण आग लगी। आगजनी की यह घटना शाम को करीब 5 बजे हुई। लेकिन आग इतनी भीषण है कि इस पर 5 घंटे बाद भी काबू नहीं पाया जा सका। लुधियाना, समराला समेत कई अन्य स्टेशनों से फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां आग को कंट्रोल कर रही हैं।

जानकारी के अनुसार इस फैक्ट्री में प्लास्टिक के खिलौने बनाए जाते हैं। रविवार को फैक्ट्री बंद थी। शाम को फैक्ट्री से धुआं निकलता देखा गया तो मालिक को सूचना दी गई। जब तक मालिक यहां आए तो आग काफी फैल चुकी थी। आग फैक्ट्री के चारों ओर फैली। फैक्ट्री के अंदर प्लास्टिक के खिलौने होने के कारण आग फैलती गई। हालांकि, फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं।

फिर भी आग को अभी कंट्रोल नहीं किया जा सका है। आग की लपटें करीब 8 किलोमीटर दूर साहनेवाल में देखकर लोग सहम गए। आग देखने मौके पर आए ताकि यह देख सकें कि आग आगे तो नहीं बढ़ रही। इस घटना में जानी नुकसान से बचाव रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *