शिमला, सुरेन्द्र राणा: कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नेता ईरान इजरायल युद्ध के बीच भारत की रणनीति की तारीफ कर चुके हैं। कांग्रेस पार्टी के हिमाचल से संबंध रखने वाले वरिष्ठ नेता आंनद शर्मा नें भारत के डिप्लोमेटिक तरीके की तारीफ करते हुए इसे मेच्योर और स्किलफुल बताया था लेकिन कांग्रेस नें इससे किनारा किया हैं। हरियाणा के राज्यसभा सांसद एवं कांग्रेस अनुसूचित जाती विभाग के राष्ट्रीय संयोजक कर्मवीर बौद्ध नें इसे उनका व्यक्तिगत विचार बताया और कहा कि यह पार्टी का मत नहीं हैं। यह बात उन्होंने शिमला में कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। जहाँ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं नें उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया।
कर्मवीर बौद्ध ने भाजपा पर निशाना चाहते हुए कहा कि कहा जा रहा है कि देश में सब कुछ सही है जबकि समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा है। पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री खुद कह रहे हैं कि कोविड जैसे हालात हो सकते हैं। इससे आर्थिक स्थिति ख़राब हो सकती हैं।
वहीं इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना चाहते हुए कहा कि आज देश का संविधान खतरे में है। देश में 68 राज्यसभा के चुनाव में 64 में भाजपा नें धनबल और लूट घसूट से सीबीआई और इडी के डराव दिखाकर बन्दुक की नौक पर अपने सांसद बनाये।
