उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, अल्मोड़ा के सल्ट में गहरी खाई में गिरी यात्री बस, 36 लोगों की मौत की सूचना

Spread the love

अल्मोड़ा; उत्तराखंड के अल्मोड़ा में एक भीषण सड़क हादसे की खबर है। इस हादसे में 36 लोगों की मौत हो गयी है और कई अन्य घायल हैं। जानकारी के अनुसार यह घटना मार्चुला के पास हुई है।

घटना के समय बस पर 50 लोग सवार थे। प्रारंभिक सूचना के अनुसार इस हादसे में कई लोगों की मौत हुई है। कूपी के पास गहरी खाई में बस गिर गयी। पौड़ी से रामनगर की तरफ बस आ रही थी। नैनीताल जिले की पुलिस भी राहत कार्य में जुट गयी है। मौके पर राहत और बचाव कार्य की शुरुआत हो गई है। कई घायलों को रामनगर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जिस जगह पर यह हादसा हुआ है वो पहाड़ी इलाका है। घटना का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि घटनास्थल पर एक छोटी नदी भी बह रही है। हादसे के वीडियो से घटना की भयावहता समझी जा सकती है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि जनपद अल्मोड़ा के मार्चुला में हुई दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में यात्रियों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। जिला प्रशासन को तेजी के साथ राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *