अजय वर्मा ने संभाला पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष का कार्यभार, मुख्यमंत्री का जताया आभार

Spread the love

https://youtu.be/DNQSenNY3xc?si=MFc-5uxFDYNfbztX

शिमला, सुरेन्द्र राणा:हिमाचल पथ परिवहन निगम के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने आज अपना कार्यभार संभाल लिया है। अजय वर्मा कांगड़ा जिला के रहने वाले हैं और काफी लंबे समय से कांग्रेस के साथ जुड़े हैं। वर्मा मुख्यमंत्री के भी काफी करीबी माने जाते हैं।

सोमवार को समर्थकों के साथ अजय वर्मा ओल्ड बस स्टैंड में अपने कार्यालय पहुचे जहा निगम के कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान भी मौजूद रहे।

उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर अजय वर्मा ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। कहा कि जो जिम्मेवारी मुख्यमंत्री ने उन्हें सौंपी है उस पर भी खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और HRTC के हित में दिन-रात कर्मचारियों के साथ मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वह एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और कांग्रेस में मुख्यमंत्री के साथ काम किया है। अब उन्हें एचआरटीसी उपाध्यक्ष के रूप में जिम्मेवारी दी गई है तो उसे बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *