राष्ट्रपति के लिए कोटगढ़ से मंगवाई चेरी, नारकंडा के आड़ू का भी चखेंगी स्वाद

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: पांच दिवसीय प्रवास पर सोमवार को शिमला पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खानपान को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से उनके लिए पूरा मेन्यू तय किया गया है, जिसमें हिमाचली व्यंजनों के साथ स्थानीय फलों को भी खास स्थान दिया गया है। राष्ट्रपति के लिए कोटगढ़ से ताजी चेरी और नारकंडा से आड़ू मंगवाए गए हैं। उनके भोजन को पूरी तरह शाकाहारी रखा गया है, क्योंकि राष्ट्रपति मुर्मू सादा और शाकाहारी भोजन पसंद करती हैं। जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति के साथ दिल्ली से रसोइयों की एक विशेष टीम भी पहुंची है, जो यहां स्थानीय शेफ के साथ मिलकर भोजन तैयार करेगी। हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम के अनुभवी शेफ भी इस व्यवस्था में सहयोग करेंगे, जिससे व्यंजनों का स्वाद और गुणवत्ता सर्वोत्तम बनी रहे। लंच मेन्यू में पारंपरिक हिमाचली कांगड़ी धाम, सिड्डू और मीठे चावल जैसे व्यंजन शामिल किए गए हैं। इसके अलावा अन्य सात्विक व्यंजनों को भी मेन्यू में जगह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *