भारतीय सेना के सम्मान में आयोजित तिरंगा यात्रा में सेरी मंच पर बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष,आतंकियों ने धर्म पूछकर मारे निर्दोष तो हमने कर्म देख मारे पाकिस्तानी : जयराम ठाकुर

Spread the love

मंडी, काजल : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना की पाकिस्तान पर वो जबाबी कारवाई है जिसका पहलगाम नरसंहार के बाद हर भारतीय बेसब्री से इंतजार कर रहा था। पूरी दुनिया में खूंखार आतंकवादियों को शरण देने वाले एकमात्र बदनाम देश पाकिस्तान से कश्मीर में घुस आए आतंकवादियों ने पहलगाम में धर्म पूछकर हमारे निहत्थे हिन्दू भाइयों को मौत के घाट उतारा तो उस दिन के बाद जो बदले की आग हर भारतीय में जल रही थी उन्हीं उमड़ी भावनाओं को देखते हुए भारत सरकार ने आतंकी देश को मुंह तोड़ जबाब इस ऑपरेशन के माध्यम से दिया है। आतंकियों ने तब धर्म पूछकर हमारे लोगों को निशाना बनाया तो अब हमने पाकिस्तान को उनके कर्म देख कर सैन्य कारवाई से माकूल जबाब दिया है। मंडी में भारतीय सेना के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा के बाद सेरी मंच पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ये पहला मौका है जब पूरी दुनिया ने देखा कि कैसे हिंदुस्तान ने पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाने का जबाब मात्र 25 मिनेट की कारवाई में करके दिखाया है। ये जबाबी सैन्य कारवाई वहां के आम नागरिकों पर नहीं बल्कि आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले उन सभी 9 ठिकानों पर हुई है जहां से आतंकी भारत की सीमा में घुस आते थे। ये सटीक कारवाई भी दुनिया में पहली बार हुई है।

जब इस कारवाई से 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए तो इसके बाद बौखलाए पाकिस्तान ने सेना को आगे कर सीमापार से कभी ड्रोन तो कभी मिसायल से हमले शुरू किए लेकिन हमारी वायु सेना ने हवाई मार्ग में ही उन्हें नष्ट कर दिया जबकि इस जबाबी कारवाई में हमारी वायु सेना ने उनके कई सैन्य ठिकाने और एयरबेस तबाह कर दिये। यही हमारी सबसे बड़ी जीत थी कि पाकिस्तान इस कारवाई से घबरा गया और दुनिया के कई देशों से मध्यस्तता के लिए गिड़गिड़ाने लगा। इस बीच उनकी तरफ से ही संघर्ष विराम का प्रस्ताव आया तो भारत ने भी इस पर विचार कर हामी भरी। साथ ही दो टूक कह दिया है कि हम अपनी शर्तों पर ये युद्धविराम कर रहे हैं लेकिन युद्ध समाप्त नहीं हुआ है। ये ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा अगर पाकिस्तान की तरफ से एक भी आतंकी घटना को अंजाम दिया तो युद्ध की भाषा में ही जबाब दिया जाएगा।

जयराम ठाकुर ने कहा।कि भारतीय सेना के अदम्य साहस, ऑप्रेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता और वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को समर्पित इस “तिरंगा यात्रा” में अद्भुत जोश देखने को मिला है। ये सिर्फ यात्रा नहीं, राष्ट्र के प्रति सम्मान, गर्व और अटूट एकता की गूंज थी। हर भारतीय की ये जनभावना है कि जिस देश ने भी अगर पाकिस्तान का अब साथ दिया तो भारत को उसके साथ सारे संबंध तोड़ देने चाहिये। खासकर इस ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान का साथ देने वाले देश तुर्की का पूरी तरह बायकॉट करना जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए ये यात्रा निकाली जा रही है जिसमें कोई राजनीतिक भाषण और नारेबाजी नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *