टीम इंडिया के लिए विलेन बनी बारिश, दूसरा टेस्ट ड्रॉ, भारत ने 1-0 से जीती सीरीज

Spread the love

खेल: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट में बारिश विलेन बनी। पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में हुए टेस्ट मैच के पांचवें दिन का खेल बारिश की वजह से पूरी तरह से धुल गया। एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। ऐसे में भारत को लगभग जीते हुए टेस्ट को ड्रॉ पर समाप्त करना पड़ा।

टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम की। भारत ने डोमिनिका में खेला गया पहला टेस्ट पारी और 141 रन से अपने नाम किया था। अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बारबाडोस में 27 जुलाई को खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *