चंडीगढ़ में अधिकारियों का ट्रांसफर:टीसी नौटियाल को IFS लगाया, नितीश सिंगला को इंडस्ट्री और एनिमल हसबेंडरी डायरेक्टर

Spread the love

चंडीगढ़,सुरेंद्र राणा: चंडीगढ़ में कई अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। आदेश में कई अधिकारियों को अतिरिक्त चार्ज दिया गया तो कई अफसरों को चंडीगढ़ से रिलीव किया गया है। इसमें IFS अरुल राजन रिलीव हुए हैं। उनकी जगह टीसी नौटियाल ने जॉइन किया है। उन्हें फॉरेस्ट विभाग का चीफ कंजरवेटर के साथ-साथ चीफ वार्डन साइंस एंड टेक्नोलॉजी और फॉरेस्ट एंड वाइल्ड लाइफ के HOD का चार्ज दिया है। उनकी जगह संभाल रहे अरुल राजन को वन विभाग का कंजरवेटर, डिप्टी कंजर्वेटर जैसे कई अन्य पद दिए गए हैं।

खुशप्रीत कौर होंगी SDM ईस्ट

पहले नितीश सिंगला SDM ईस्ट का चार्ज देख रहे थे। DANICS कैडर से खुशप्रीत कौर के शामिल होने के बाद उन्हें SDM ईस्ट लगाया गया है। नितीश सिंगला को डायरेक्टर इंडस्ट्री, डायरेक्टर एनिमल हसबेंडरी, डायरेक्टर फूड एंड सप्लाई, जॉइंट सेक्रेटरी एंप्लॉयमेंट और रीजनल एंप्लॉयमेंट ऑफिसर जैसे 7 पद दिए गए हैं।

यहां देखें पूरी लिस्ट….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *