*☀आज का पंचांग और राशिफल☀*
🔸➖🔸➖🔸➖🔸➖🔸
*🔅दिनांक =26-जून-2023*
*🔅दिन = सोमवार*
*🔅संवत् = 2080*
*🔅मास = आषाढ मास*
*🔅पक्ष = शुक्ल पक्ष*
*🔅तिथि= अष्ठमी तिथि आज रात्रि 02:05 तक रहेगी*
आज का राहूकाल:- सुबह 07:30 से 09 बजकर 00 मिनट तक रहेगा इस समय कोई भी शुभ कार्य ना करें
मेष राशि :- आज का दिन शुभ है।स्नेहीजन के साथ हुई भेंट से आप का मन खुश रहेगा।दोपहर के बाद घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा।विरोधियों से आज वाद-विवाद हो सकता है।नौकरीपेशा लोगों की अधिकारी से बहस हो सकती है।आज मौन रहने का प्रयास करें।
वृषभ राशि :- आज स्वास्थ्य के विषय में चिंता बनी रहेगी।स्थायी संपत्ति के काम आज टालें।नकारात्मक विचारों से दूर रहें।दोपहर के बाद आप के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा।विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।आपकी रचनात्मकता में आज वृद्धि होगी।आज आप किसी धार्मिक काम करेंगे।
मिथुन राशि :- आज के दिन आपको लाभ होगा।मित्रों और स्वजनों से भी आज मुलाकात होगी।दोपहर के बाद नकारात्मक विचारों से मन में किसी बात की चिंता हो सकती है।आज समय पर भोजन नहीं मिलेगा।कुछ अधिक ही भावुकता का अनुभव होगा।घर का वातावरण उग्र रहेगा।किसी काम में लापरवाही से नुकसान हो सकता है।
कर्क राशि :- आज परिजनों का साथ मिलेगा।वाणी की सुंदर शैली से अपना काम आसानी से बना पाएंगे।दोपहर के बाद प्रवास या पर्यटन का कार्यक्रम बन सकता है।दोस्तों के साथ निकटता का अनुभव करेंगे।स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।मन की प्रसन्नता रहेगी। किसी से मुलाकात आपका आनंद बढ़ा देगी।
सिंह राशि :- आज घर के बड़ों से आप को लाभ होगा।आज वाणी में उग्रता हो सकती है।पारिवारिक वातावरण में भी मेल-जोल रहेगा।आज खर्च अधिक न हो जाएं,इसका ध्यान रखें।विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से आपको लाभ हो सकता है।यात्रा आनंदप्रद और लाभदायी रहेगी।
कन्या राशि :- आज किसी बात की उलझन हो,तो आज उसे किसी भी तरह दूर करने का प्रयास करें।किसी के साथ झगड़े में न पड़ें।पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद न हो,इसका ध्यान रखें।आय से अधिक खर्च बढ़ सकता है।दोपहर के बाद आप को पिता और बड़ों का साथ मिलेगा।चिंता का भार कम होगा।किसी से वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं।
तुला राशि :- आज बहुत सोच-विचार कर बोलें।मनोबल में कमी आएगी।मित्रों से आप को विशेष लाभ होगा।व्यापार में भी लाभ होगा,लेकिन दोपहर के बाद इमोशनल रहेंगे।मन किसी बात की चिंता में रहेगा।चिंता से मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।वाणी में संयम बनाए रखें।ईलाज को लेकर खर्च होगा।
वृश्चिक राशि :- आज आपकी प्रशंसा होगी।काम बहुत सरलता से पूरे होंगे।स्थायी संपत्ति के मामलों के लिए समय अच्छा है।सरकारी काम से लाभ होगा।वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी।दोपहर के बाद मित्रों से लाभ होगा।अनिश्चितता का वातावरण रह सकता है।आवश्यक निर्णय दोपहर के बाद ना लें।
धनु राशि :- आज स्वास्थ्य कुछ कमजोर भी रहेगा।धार्मिक यात्रा की भी संभावना है।व्यापार में विवाद होने की आशंका बनी रहेगी,परंतु दोपहर के बाद काम में कुछ सुधार होगा।कार्यक्षेत्र में आप का वर्चस्व बढ़ेगा।स्थायी संपत्ति के दस्तावेज के लिए समय ठीक है।दोस्तों की ओर से लाभ होगा।कार्यस्थल में सुधार होगा।
मकर राशि :- आज ज्यादा खर्च हो सकता है।पारिवारिक सदस्यों के साथ उग्र बहस न हो जाएं,इसका ध्यान रखें।बाहर के खाने-पीने से आज परहेज करें।गलत कामों से आप दूर रहें।निरर्थक वाद-विवाद या चर्चा से दूर रहें।परंपरागत कार्य पूरा करेंगे।सगे संबंधियों का आगमन होगा।
कुंभ राशि :- आज व्यापार में भागीदारों के साथ तनाव हो सकता है।वैवाहिक जीवन में उलझन रहेगी।विद्यार्थियों का विद्याभ्यास में प्रदर्शन अच्छा रहेगा।घर का वातावरण शांतिमय रहेगा।दैनिक काम में कुछ विघ्न आ सकते हैं।नौकरीपेशा लोगों का दफ्तर में किसी से विवाद हो सकता है।अधिक श्रम करने पर भी कम परिणाम मिलेंगे।वाहन सुख मिलेगा।
मीन राशि :- ऑफिस में साथियों का सहयोग कम मिलेगा।जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है।घर-परिवार में किसी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।सामाजिक क्षेत्र में यश प्राप्त नहीं होगा।कमाई के नए साधन मिलेंगे।
