अब हर महीने मिलेगी सामाजिक सुरक्षा पेंशन

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल में सामाजिक सुरक्षा पेंशन अब त्रैमासिक नहीं, बल्कि मासिक आधार पर मिलेगी। राज्य सरकार ने इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। नई प्रक्रिया को अपनाए जाने के कारण ही 2025 में पेंशन दो माह लेट हो गई है। हिमाचल में वर्तमान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत कुल 824929 लाभार्थी हैं। इनके लिए पेंशन की वर्तमान व्यवस्था ट्राइबल एरिया में साल में दो बार एडवांस देने की है, जबकि नॉन ट्राइबल एरिया में त्रैमासिक आधार पर भुगतान एडवांस में किया जाता है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के दो हिस्से हैं। एक नेशनल सोशल सिक्योरिटी पेंशन स्कीम है और दूसरी स्टेट के बजट से चलने वाली सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं हैं।

इनमें ओल्ड एज, विधवा और दिव्यांग पेंशन भी शामिल हैं।कैग ऑडिट में बार-बार यह बात आ रही थी कि राज्यों को त्रैमासिक के बजाय हर महीने सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान लाभार्थी के खाते में डीबीटी के जरिए करना चाहिए। हिमाचल ने भी अब इस प्रक्रिया को अपनाने का फैसला किया है और राज्य के मुख्य सचिव ने इस बारे में संबंधित डॉक्यूमेंट विभाग से मांगे हैं। हिमाचल में सामाजिक सुरक्षा पेंशन एंपावरमेंट ऑफ एससी, ओबीसी, माइनॉरिटी और स्पेशली एबल्ड विभाग द्वारा दी जाती है। यह विभाग हर साल 1411 करोड़ सामाजिक सुरक्षा पेंशन में बांटता है। इसीलिए अब हिमाचल भी इस नए सिस्टम को लागू कर रहा है, लेकिन प्रक्रिया में लग रहे वक्त के कारण जनवरी और फरवरी माह की पेंशन लेट हो गई है।

हिमाचल में लाभार्थी

नेशनल सोशल सिक्योरिटी पेंशन योजनाएंइंदिरा गांधी नेशनल ओल्ड एज पेंशन 104542इंदिरा गांधी नेशनल विधवा पेंशन 25354इंदिरा गांधी नेशनल डिसेबिलिटी पेंशन 1319स्टेट सोशल सिक्योरिटी पेंशन योजनाएंओल्ड एज पेंशन 492519विधवा या एकल वूमन पेंशन 123319अपंगता राहत भत्ता 76809कुष्ठ रोगियों को पुनर्वास भत्ता 1018ट्रांसजेंडर्स को दी जा रही पेंशन 49कुल पेंशनधारक 8,24,929

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *