शिमला, सुरेन्द्र राणा: प्रदेश के चार नगर निगम चुनावों में कांग्रेस टिकट पर इलेक्शन कमेटी मुहर लगाएगी। दावेदारों को पार्टी टिकट के लिए आवेदन करना होगा। आवेदनों पर चुनाव कमेटी मंथन करेगी और सभी पहलुओं को ध्यान में रखने के बाद जिताऊ कैंडिडेट मैदान में उतारेगी। चारों नगर निगमों के लिए पार्टी की अलग-अलग चुनाव कमेटियों का गठन होगा और शुक्रवार तक इन्हें बना दिया जाएगा। बहरहाल नगर निगम चुनावों के लिए प्रदेश पार्टी मुख्यालय में शुक्रवार को एक अहम बैठक भी होने जा रही है। जानकारी के अनुसार प्रदेश के चार निगम नगमों धर्मशाला, पालमपुर, सोलन और मंडी में चुनाव होने जा रहे है। तय शेड्यूल के तहत चारों नगर निगमों में 17 मई को मतदान होगा और 31 मई को इसके नतीजे घोषित होंगे। उधर, नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसकी पहली कड़ी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चारों नगर निगमों के लिए प्रभारियों की तैनाती कर दी है।जानकारी मिली है कि इन चुनावों में प्रत्याशी के चयन के लिए अलग-अलग कमेटियों का कांग्रेस गठन करने जा रही है, जिनकी घोषणा शुक्रवार को हो जाएगी। कांग्रेस ने प्रत्याशी चयन को लेकर भी रणनीति तैयार कर ली है। इसके तहत चारों नगर निगमों में पार्टी प्रत्याशियों के चयन का जिम्मा संबंधित कमेटियों के उपर रहेगा। पार्टी से चुनाव लडऩे के चाह्वानों को इसके लिए समिति के समक्ष अपना आवेदन करना पड़ेगा। उधर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव विनोद जिंटा का कहना है कि शक्रवार को पार्टी मुख्यालय में नगर निगम चुनावों को लेकर एक अहम बैठक बुलाई गई है। उन्होंने बताया कि चारों नगर निगमों चुनावों के लिए अलग-अलग चुनाव कमेटियों का गठन किया जा रहा है। चुनाव लडऩे के इच्छुक दावेदारों को इन कमेटियों के समक्ष अपना आवेदन करना होगा।
