शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार की नज़र अब शराबियों पर हैं। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश में अब एक और सेस लगाने वाली है जिसका नाम पीके (प्राकृतिक खेती) सेस होगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रामपुर के दत्तनगर में ऐलान किया है कि हिमाचल प्रदेश में शराब पर पीके सेस लगाया जाएगा इससे पहले सरकार ने प्रति 10 रुपए मिल्क सेस लगाया है जिससे एक साल में 120 करोड़ रूपए की कमाई हुई है। सरकार अब शराबियों की जेब ओर ढीली करने की तैयारी में है और अब मिल्क सेस के बाद पीके सेस लगाने का सीएम ने ऐलान कर दिया है।
हिमाचल प्रदेश वित्तीय संकट से जूझ रहा है जिसे सीएम कई मंचों से स्वीकर चुके हैं लेकिन राजनीतिक मजबूरी के चलते बाद में मुकर जाते हैं। ऐसे में सरकार ने 2027 तक हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा है जिसे पूरा करने के लिए सरकार शराबियों की जेब ओर ढीली करने जा रही है। हालांकि विपक्ष लगातार प्रदेश में टैक्स पर टैक्स का बोझ लादने के आरोप सरकार पर लगा चुकी है और अब सरकार एक और पीके सेस लगाने वाली है।
