सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- भाजपा पांच गुटों में बंटी, प्रदर्शन सिर्फ कुर्सी की लड़ाई

Spread the love

पंजाब दस्तक: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा के विरोध प्रदर्शन को सिर्फ कुर्सी की लड़ाई करार दिया है। वीरवार को सोलन में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्षी पार्टी को विरोध प्रदर्शन करने का हक है, लेकिन हिमाचल में सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन सिर्फ उनके नेताओं की कुर्सी की लड़ाई है और कुछ नहीं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा इस समय पांच गुटों में बंटी है। अब इस प्रदर्शन में किस गुट के कितने लोग आए यह कहना मुश्किल है, लेकिन कुछ गुट के लोग इसमें नदारद भी थे। मुख्यमंत्री वीरवार दोपहर बाद शिमला से सोलन पहुंचे और यहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सेठी की पत्नी रेणु सेठी के निधन पर उनके निवास पर जाकर शोक व्यक्त किया। यहां पर वह करीब आधे घंटे तक रुके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *