शिमला में हड़ताली सफाई कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: शिमला नगर निगम ने हड़ताल पर गए सफाई कर्मचारियों और सुपरवाइजरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 40 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त ने यह कार्रवाई एस्मा यानी आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम के तहत की है। निगम प्रशासन ने साफ किया है कि शहर की सफाई व्यवस्था बाधित करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं अब सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए आउटसोर्स के माध्यम से नई भर्ती पर भी विचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *